Gajar Ka Murabba | गाजर का मुरब्बा | Carrot Murabba | (Sudha Rani Gupta)

0

गाजर का मुरब्बा बहुत ही फायदेमंद होता है, यह विटामिन ए का अच्छा स्रोत है। गाजर को आप कई तरह से खा सकते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे गाजर का मुरब्बा कैसे बनाया जाता है। गाजर का मुरब्बा बनाने में बेहद ही आसान है। अचार की जगह आप गाजर का मुरब्बा खाने के साथ खाना पसंद कर सकते हैं।

 

सामग्री

  • लाल गाजर- 250 ग्राम (Red Carrot- 250gm)
  • दानेदार शक्कर- 100 ग्राम (Crystal Sugar- 100gm)
  • नमक- स्वादानुसार (Salt- Taste According)
  • नींबू का रस- आधा चम्मच  (Lemon juice- Half Tsp)
  • ताजा पानी- आवश्यकतानुसार (Fresh Water- As required)

 

बनाने की विधि

छिंनी की सहायता से गाजर को छिल्ले ले फिर बाउल में ¼ चम्मच शक्कर डालकर मिला दे। फिर गाजर को चाकू की सहायता से गाजर में छेद कर के पानी में डालते रहें। अब इसे 15 से 20 मिनट के लिये पानी मे छोड दे।

फिर इसे 3 से 4 पानी धो ले। अब गैस को चालू करके गैस पर कडाही को चढा दे। उसमे ताजा पानी डालकर गर्म होने दे। जब पानी गर्म हो जाये तो उसमे सारे गाजर डालकर छोड दे। जब गाजर मुलायम हो जाये तो इसे ठंडा करके इसका सारा पानी छान ले।

फिर गैस को चालू करके गैस पर कडाही को चढा दे। उसमे 50 ग्राम दानेदार शक्कर और एक कटोरी पानी डालकर इसे तब तक चलाये। जब तक शक्कर पानी मे अच्छे से घूल ना जाये और चशनी उबालने ना लगे।

अब इसमें गाजर को डालकर 10 मिनट के लिये छोड दे। फिर इसे गाजर निकाल कर इसमें आधी बची 50 ग्राम दानेदार शक्कर और एक कटोरी पानी डालकर इसे तब तक चलाये। जब तक शक्कर पानी मे अच्छे से घूल ना जाये और चशनी उबालने ना लगे। अब इसमें गाजर को डालकर चाशनी के तार आ जाने तक चलते रहे। फिर गैस बंद करके इसमें नींबू का रस डालकर मिला दे। अब गाजर का मुरब्बा को ठंडा होने के लिये रख दे। जब ये हो जाये तो इसे किसी जार में निकाल ले। आपका गाजर का मुरब्बा बनकर तैयार है।

यह रेसिपी को अंग्रेजी में पढ़ें www.cookinggurusudha.in पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here