Nari Cutlet | नारी कटलेट | Crispy Cutlet Recipe | (Sudha Rani Gupta)

0
कटलेट बेहद टेस्टी स्टार्टर रेसिपी है जिसे आप किटी पार्टी या इस तरह के गेट टु गेदर के मौके पर अपने मेहमानों को सर्व कर सकती हैं। नारी कटलेट में ढेर सारी सब्जियों की खूबियां हैं इस लिहाज से यह काफी पौष्टिक भी है। यह नारी कटलेट खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। आप भी इस टेस्टी स्नैक को घर पर बिना ज्यादा वक्त या मेहनत लगाए आसानी से बना सकती हैं।

 

 सामग्री

  • ताजी नारी- 250 ग्राम (Fresh Nari- 250gm)
  • ब्रेडक्रम्ब्स- आवश्यकतानुसार (Bread Crumbs- As required)
  • मैदा- 3 चम्मच (White Flour- 3 Spoon)
  • लाइट तेल- 2 चम्मच (Light Oil- 2 Spoon)
  • स्वाद के अनुसार नमक (Salt According To Taste)
  • उबला हुआ आलू- 1 पीस (Boiled Potato- 1 Pcs)
  • बारीक कटा प्याज- 1 (Finely Chopped Onion- 1)
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच (Cumin- 1 Small spoon)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच (Red Chilli Powder- Half spoon)
  • हींग पाउडर- ¼  चम्मच (Asafoetida Powder- ¼  Spoon)
  • बारीक कटी हरी मिर्च- स्वाद के अनुसार (Finely chopped Green chili- According To Taste)
  • अमचूर पाउडर- 1 छोटी चम्मच  (Amchoor Powder- 1 Small spoon)
  • गरम मसाला- ¼  चम्मच (Ground Spices- ¼  Tsp)
  • ताजा पानी- आवश्यकतानुसार (Fresh Water- As required)

 

बनाने की विधि

नारी की पत्तियों को अच्छे से साफ करके कैंची की सहायता से बारीक काट ले। फिर नारी को पानी से धो ले।अब एक बाउल में आलू को कद्दूकस करके।

इसमें जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हींग पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी नारी और मैदा डालकर अच्छे से मिला ले।

फिर इसकी गोल गोल टिक्कियाँ बनाकर रख ले। अब ब्रेडक्रम्ब्स में टिक्कियो को अच्छे से लगाकर कोट कर दे। फिर गैस को चालू करके गैस पर पैन को चढा दे।

इसमे 2 चम्मच लाइट तेल डालकर गर्म होने दे। जब घी गर्म हो जाये तो इसमे एक एक करके सारे नारी कटलेट रखकर धीमी आंच में पलट पलटकर सेक ले।

जब कटलेट आगे पीछे से गोल्डन ब्राउन हो जाये तो इसे किसी प्लेट मे निकाल लीजिये। निकालते समय कलछी को तेठी कर दे। ताकी सारा एस्टृ घी कडाही मे निकल जाये। आपके नारी कटलेट बनकर तैयार है।

यह रेसिपी को अंग्रेजी में पढ़ें www.cookinggurusudha.in पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here