Rava Ke Ladoo | रवा लड्डू | Special Recipes | (Sudha Rani Gupta)

0

रवा के लड्डू खाने में बेहद स्वादिष्ट होते है। रवा के लड्डू बनाने में बेहद सरल है। रवा के लड्डू भारतीय परम्परा पूजन विधि डेसर्ट है। इसे आप किसी खास मौके पर अपने घर में आसानी से बना सकते हैं। यह रेस्पी सब लोगो को पसन्द आती है।

 

सामग्री

  • सूजी- 200 ग्राम (Semolina- 200gm)
  • देसी घी- 150 ग्राम (Desi Ghee- 150gm)
  • दानेदार शक्कर- एक बड़ी कटोरी (Crystal Sugar- A large Bowl)
  • मखना- एक कटोरी (Prickly Water Lily- A Bowl)
  • नारियल- आधा (Coconut- Half)
  • देसी गोद- 20 ग्राम (Edible Gum- 20gm)
  • काजू- 10 ग्राम (Cashew- 10gm)
  • बादाम- 10 ग्राम (Almond- 10gm)
  • इलायची के दाने- 2 चम्मच (Cardamom- 2  tsp)
  • लाइट ऑयल- 2 चम्मच (Lite Oil- 2 tsp)
  • ताजा पानी- आवश्यकतानुसार (Fresh Water- As required)

 

बनाने की विधि

नारियल को कद्दूकस करके मखना, काजू और बादाम को बारीक काट ले। फिर गैस को चालू करके गैस पर कडाही को चढा दे। उसमे देसी घी डालकर गर्म होने दे। जब घी गर्म हो जाये तो उसमे सारा गोंद डाल दे।

गोंद को धीमी आंच में तले जब गोद फूल जाये और गोद गोल्डन ब्राउन हो जाये तो उसे किसी प्लेट मे निकाल लीजिये गोद निकालते समय कलछी को तेठी कर दे। ताकी सारा एस्टृ तेल कडाही मे निकल जाये। अब कडाही में लाइट ऑयल डाल दे।

और इसमें सूजी डालकर धीमी आंच में सूजी को हल्का ब्राउन होने तक भून ले। जब सूजी हल्का ब्राउन हो जाये तो गैस बंद कर दे। सूजी को ठंडा होने तक लगातार चलाते रहे। फिर इसमें कुटी इलायची, कद्दूकस किया नारियल और बारीक काट काजू बादाम डालकर मिला दे।

अब गोद बारीक पीसकर गैस को चालू करके गैस पर पैन को चढा दे उसमे दानेदार शक्कर और ½ कटोरी पानी डाल दे। और इसे तब तक चलाये जब तक शक्कर पानी मे अच्छे से घूल ना जाये और चशनी उबालने ना लगे।

जब चशनी में तार आ जाये और चाशनी को पानी मे डालकर देखे चाशनी का एक बोल बन जाये। तो गैस बन्द करके चाशनी को कड़ाही में डालकर मिला दे। फिर लड्डू को थोड़ा ठंडा कर ले। अब लड्डू को हाथों से रगड़कर लड्डू बनाकर किसी प्लेट में रख ले। आपके रवा के लड्डू बनकर तैयार है।

यह रेसिपी को अंग्रेजी में पढ़ें www.cookinggurusudha.in पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here