Makhana Paag | मखाना पाग | Janmashtami Special Recipes |

0

मखाना पाग खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट होती है। मखाना पाग बनाने में बेहद सरल है। इसे आप किसी खास मौके पर अपने घर में आसानी से बना सकते हैं। मखाना पाग मुख्य रूप से कृष्ण जन्माष्टमी में बनाई जाती है और भी किसी त्योहार में बनाकर प्रसाद के रूप में खा सकते है। यह रेस्पी सब लोगो को पसन्द आती है।

सामग्री

  • मखाना- 100 ग्राम (Prickly Water Lily- 100gm)
  • क्रिस्टल चीनी- 100 ग्राम (Crystal Sugar- 100gm)
  • घी- 50 ग्राम (Ghee- 50gm)
  • ताजा पानी- 1 कप (Fresh Water- 1 Cup)

बनाने की विधि

गैस को चालू करके गैस पर कडाही को चढा दे उसमे दो बड़े चम्मच घी डाल कर गर्म होने दे। जब घी गर्म हो जाये तो उसमे मखाना डाल कर चलते रहे।

गैस की आंच मीडियम होनी चाहिये जब मखाना कुरकुरे हो जाये और कलछी से कड़ाही में गिरते हुए आवाज आने लगे तो  इसे किसी प्लेट मे निकाल लीजिये।

फिर कडाही मे दानेदार शक्कर और आधी कटोरी पानी डाल दे। इसे तब तक चलायेगे जब तक शक्कर पानी मे अच्छे से घूल ना जाये।

जब चशनी में तार आ जाये और चाशनी को पानी डाल कर चाशनी एक बोल बन जाये तो गैस बन्द करके इसमे मखाना डालकर मिला दे।

अब इसको 20 से 30 मिनट के लिये साइड मे रख दीजिये ठंडा होने के लिये। जब मखाना चाशनी में जम जाये तो इसे किसी प्लेट मे निकाल ले आपके मखाना पाग बनाकर तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here