Carrot Halwa | गाजर का हलवा | Guest Special

0

गाजर का हलवा पूरे भारत में लोकप्रिय है। इसको अक्सर जाडे मे खाया है। यह एक स्वादिष्ट शाही स्वीट डिश है। यह रेसिपी सब लोगों को पसंद आती है।

सामग्री:

  • एक बड़ी कटोरी गाजर कद्दूकस की गयी
  • एक कटोरी खोया मैश किया हुआ
  • एक कटोरी देशी द्यी
  • एक कटोरी साफ मलाई
  • एक कटोरी शक्कर
  • एक कटोरी गोदं
  • एक कटोरी ड्राई फ्रुट
  • एक छोटी कटोरी इलायची
  • सजाने के लिये काजू बादाम इलायची

बनाने की विधि:

गैस को चालू करके गैस पर कडाही को चडा दे। फिर उसमे घी डाल दे जब घी गर्म हो जाये तो उसमे थोडा थोडा गोद डाल दे। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक शेक ले आगे पीछे गोल्डन ब्राउन होने के बाद किसी प्लेट मे निकाल ले|निकालते समय कलछी को तेठी कर दे ताकी सारा एस्टृ घी कडाही मे निकल जाये। और इसे किसी चीज से कुट ले फिर थोडा घी कडाही से हटा दे। और उसमे गाजर कद्दूकस की गयी डाल दे।

और इसे फैराई कर ले फिर इसमे मलाई डाल दे। इसे तब तक चलायेगे जब तक मलाई किनारे ना लगाने लगे और घी ना निकल आये। अब इसमे खोया मैश किया हुआ डाल दे। इसे 5मिनट तक चलायेगे अब इसमे शक्कर डाल दे इसे भी 5 मिनट तक चलायेगे। जब शक्कर अच्छे से मिल जाये और गाजर गाल जाये तो उसमे कुट हुआ गोद डाल दे। और ड्राई फ्रुट को बारीक काट ले। और इलायची को कुट ले अब इन सभी को हलवे मे डाल दे।
अब इसे किसी कटोरी मे खाली कर ले। उपर से काजू बादाम इलायची डाल कर सजाये दे अब आपका गाजर का हलवा तैयार है।

ध्यान  दे:

गाजर के हलवे मे दूध ना डाले क्यो की दूध से हलवा पतला हों जाता और कम स्वादिष्ट हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here